फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   initiative for rejuvenation of 150 families involved in wildlife crime

वन्यजीव अपराध में संलिप्त 150 परिवारों के कायाकल्प की पहल

Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
initiative for rejuvenation of 150 families involved in wildlife crime
भदैंया (सुल्तानपुर)। जिले के पकड़ी गांव में वन्य जीवों के साथ अपराध के मामले में संलिप्त 150 परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एसपी ने नई पहल की है। कायाकल्प योजना के तहत एसपी ने मनरेगा के अधिकारियों के साथ शनिवार को गांव में चौपाल लगाकर उन्हें रोजगार देने के साथ ही बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पुलिस ने चौपाल लगाई। पुलिस अधीक्षक ने विकास विभाग और आजीविका मिशन से महिलाओं को जोड़कर समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित होने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के लोग रोजगार के अवसरों के अभाव में, गुमराह होने पर अथवा अपने कार्य के गैर कानूनी होने की जानकारी की कमी से अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। जिले की पुलिस मिशन कायाकल्प अभियान के तहत ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ी गांव में लगभग 150 परिवार अवैध तरीके से वन्यजीव अपराध में संलिप्त हैं, जिनकी जनसंख्या 600 है।
गांव में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं को जागरूक कर रोजगार के अवसर प्रदान करने, बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रति प्रेरित करने, गांव में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को आच्छादित करने, महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर उनके आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ाने के लिए लक्ष्य रखकर मिशन कायाकल्प का आज से शुभारंभ किया गया है।

डीएम रवीश गुप्ता के सहयोग से डीसी एनआरएलएम और कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर सीओ लंभुआ लालचंद, एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed