{"_id":"575457384f1c1b903c109599","slug":"heat-wave-on-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर की धूप ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर की धूप ने झुलसाया
Amarujala Bureau
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भीषण उमस से जनजीवन बेहाल हो गया है। पुरवा हवा के बीच हो रही भीषण गर्मी से रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
करीब सप्ताह भर से हो रही उमस भरी गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह हल्की बदली के बाद शुरू हुई तेज धूप से दिन भर लोग बेहाल रहे। रविवार की छुट्टी की वजह से लोग दोपहर को सड़कों पर कम दिखे। शनिवार की रात भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम के बदले रुख से आसमान में हल्के बादल छा गए। फिर भी गर्मी में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 73-46 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 5.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन