फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Give jute bags to women employment and self-reliance

Sultanpur News: जूट का बैग देगा महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता

Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Give jute bags to women employment and self-reliance
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जूट के बैग बनाएंगी। इससे उन्हें घर पर ही आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। यह योजना महिलाओं को रोजगार के लिए घर से दूर जाने की जरूरत नहीं होने देगी।
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड में इस पहल के लिए 15 महिलाओं का चयन हो चुका है। 20 अन्य महिलाओं को भी योजना से जोड़ने की तैयारी है। चयनित महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें कच्चा माल और आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। महिलाएं जूट के बैग तैयार कर स्थानीय दुकानों पर आपूर्ति कर सकेंगी। वे सीधे ग्राहकों को या घर-घर संपर्क कर भी बिक्री कर पाएंगी। इससे समूह की महिलाएं ग्राहक और बाजार से सीधे जुड़ सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

घरेलू जिम्मेदारियों के साथ कर सकेंगी काम
महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार उत्पादन कर सकेंगी। खेती, बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच भी वे समय निकाल पाएंगी। इससे उन्हें परिवार की आय में योगदान देने का मौका मिलेगा। अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी। एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन प्रबंधक ममता ने बताया कि महिलाओं को जल्द प्रशिक्षण मिलेगा। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाजार की जरूरत के अनुसार उत्पादों पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed