{"_id":"68166929ee4328730b04720b","slug":"former-minister-somnath-bharti-did-not-appear-in-court-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-132057-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोर्ट में नहीं हाजिर हुए पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोर्ट में नहीं हाजिर हुए पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती
Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती शनिवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे उनके खिलाफ आरोप तय होने की कार्यवाही टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पूर्व मंत्री को तलब कर मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 मई की तिथि तय कर दी है।
सोमनाथ भारती पर नौ जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर के रामलीला मैदान में यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जगदीशपुर निवासी सोमनाथ साहू ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सोमनाथ भारती पर नौ जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर के रामलीला मैदान में यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जगदीशपुर निवासी सोमनाथ साहू ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन