{"_id":"6aaed48556f92a4374025d2b","slug":"deled-exams-to-begin-on-september-21-25-centers-set-up-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-165347-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएलएड परीक्षा 21 सितंबर से, बनाए गए 25 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएलएड परीक्षा 21 सितंबर से, बनाए गए 25 केंद्र
Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएलएड परीक्षा में इस बार 7,837 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी। जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही तीन सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक 12 केंद्रों पर होगी। इसमें 3,679 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक होगी, जिसमें 4,158 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और इतने ही पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है।
तीन सचल दल रखेंगे परीक्षा पर नजर
डीएलएड परीक्षा में नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए तीन सचल दल गठित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और डायट प्राचार्य/बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व वाले दल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। तीसरा दल जिलाधिकारी के स्तर से गठित होगा। सभी दल परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
सजल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ सचल दल भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
-उपेंद्र गुप्ता, प्रभारी डायट प्राचार्य/बीएसए