फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Deprived of water due to power cuts

Sultanpur News: बिजली कटौती से पानी को तरसे

Sat, 19 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deprived of water due to power cuts
 धम्मौर में तारों के ऊपर की डाल काटते कर्मी। स्रोत- विभाग
कुड़वार/धम्मौर। मरम्मत के नाम पर शुक्रवार को बिजली कटौती ने कुड़वार से दूबेपुर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कुड़वार और सरकौड़ा उपकेंद्र सुबह नौ बजे बंद किए गए। दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बहाल होनी थी, लेकिन काम पूरा न होने से अतिरिक्त कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन

करीब आठ घंटे बिजली गुल रहने से दोनों उपकेंद्रों से जुड़े डेढ़ लाख लोग उमस व गर्मी में परेशान रहे। बिजली न होने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं और पेयजल संकट गहरा गया। किसान सिंचाई नहीं कर सके, जबकि दुकानों और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ा। विद्युत निगम की ओर से पहले ही कटौती की सूचना दी गई थी। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण कटौती की अवधि बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन


धम्मौर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति भी सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रही। जिससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित हुई। इससे पहले बुधवार को भी डाल छंटाई के नाम पर आपूर्ति बंद की गई थी। उपभोक्ता शिव शरण गुप्ता, राम मिलन आदि का कहना है कि फॉल्ट, ओवरलोड और रोस्टरिंग के कारण आए दिन लंबी कटौती होती है। फॉल्ट होने पर कई बार 20 से 22 घंटे तक बिजली गुल रहती है। इससे घरेलू कामकाज के साथ किसान और दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। अवर अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि डाल छंटाई के दौरान सुरक्षा के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed