फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teams emerged victorious in three categories of girls' kabaddi

Sultanpur News: बालिका कबड्डी में तीन वर्गों में विजेता बनीं टीमें

Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teams emerged victorious in three categories of girls' kabaddi
 पंत स्टेडियम में खेलती बालिकाएं। स्रोत-खेल विभाग
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बालिका कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हाजी हनीफ इंटर कॉलेज लोलेपुर के संयोजन में हुई जिलास्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों की 32 टीमों ने जोर आजमाइश की। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के फाइनल में महाराणा इंटर कॉलेज उतुरी, श्रीहनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर और बेसिक शिक्षा विभाग सुल्तानपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में महाराणा इंटर कॉलेज उतुरी ने केश कुमारी हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर को 20-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में श्रीहनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर और बरवारीपुर इंटर कॉलेज के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। धम्मौर की टीम ने 26-23 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के फाइनल में बेसिक शिक्षा विभाग सुल्तानपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीहनुमत इंटर कॉलेज को 18-12 से पराजित किया। प्रतियोगिता में एमजीएस, जीजीआईसी, हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, इंटर कॉलेज बरवारीपुर, पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर, राधा रानी कृष्ण कुंवर इंटर कॉलेज, महाराणा इंटर कॉलेज उतुरी समेत 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका अजय कुमार तिवारी, हीरालाल यादव, महेश यादव, अर्जुन यादव, मो. मजहर और अवधेश मिश्रा ने निभाई। स्कोरिंग सुरेंद्र कुमार वर्मा और दिलीप कुमार ने की। समापन समारोह में लोलेपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माजिद अहमद ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आयोजक विद्यालय के प्रबंधक मो. सलीम सेठ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार सिंह, मो. सईद, विनय पाठक, शशि मौर्य, राजेश कनौजिया, सुमन यादव, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्र और घनश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed