फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Engineers did mistake over flyover construction.

ब्रिज की एक भुजा ही घटा दी

Mon, 21 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
ओवर ब्रिज निर्माण जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में भी सेतु निगम के इंजीनियर खेल करने से बाज नहीं आए। शहर में करीब 27 करोड़ रुपये से दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्मित ओवर ब्रिज के निर्माण में इंजीनियरों ने डिजाइन को दरकिनार कर दिया। डिजाइन के विपरीत जाकर इंजीनियरों ने एक सिरे की भुजा छोटी कर दी है। इस खामी से ब्रिज की मजबूती कम होने के साथ वाहनों के लिए हमेशा मुश्किल खड़ी हो गई है। खामियों को छुपाने के लिए इंजीनियर अब इसका लोकार्पण करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन



ओवर ब्रिज जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में भी उप्र सेतु निगम के इंजीनियरों की ओर से खेल किए जाने का मामला  सामने आया है। शहर में करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने 75बी ओवर ब्रिज के निर्माण में  इंजीनियरों ने ड्राइंग को  ही दरकिनार कर दिया। सेतु निगम के इंजीनियरों ने कुछ स्थानीय लोगों से समझौता कर डिजाइन के विपरीत ब्रिज के एक सिरे का निर्माण कर दिया। उत्तरी सिरे को मानक के मुताबिक जमीन पर गिराने के लिए आगे बढ़ाने के बजाय कुछ दुकानों की खातिर इंजीनियरों ने उसे करीब 50 मीटर पहले ही गिरा दिया।
विज्ञापन


 पुल पर एकाएक चढ़ाई शुरू होने  से वाहनों व राहगीरों के लिए  हमेशा के लिए समस्या बन गई है। यही नहीं ओवरब्रिज की उत्तरी भुजा सड़क पर पहले गिराकर कर इंजीनियरों ने कई लाख रुपये की बचत भी  कर ली है। सूत्रों के मुताबिक ब्रिज के निर्माण में हुई इस खामी को छुपाने के लिए सेतु निगम के इंजीनियर इसका लोकार्पण कराने से पीछे हट रहे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे समय में नहीं हुआ निर्माण
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह सयाना का कहना है कि ब्रिज का निर्माण मेरे समय में नहीं हुआ था। इसकी जिम्मेदारी पूर्व के इंजीनियरों की है। वैसे उन्होंने अभी इस खामी को नहीं देखा है।

गड़बड़ी पर होगी जांच
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि उन्हें इस खामी की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। यदि गड़बड़ी है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed