{"_id":"614391e78ebc3eb6242a874f","slug":"death-sultanpur-news-lko595881160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में मकान गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में मकान गिरने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में हो रही बरसात मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार को दुकान से सामान खरीदने जा रही सगी बहनों पर एक दीवार ढह गई। उसके नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य स्थान पर मकान की दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश में वर्षों पुुराना एक महुआ का पेड़ जड़ से उखड़कर दो घरों पर गिर गया। उसके नीचे दबने से पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। कई स्थानों पर पशुशाला ढहने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी जख्मी हो गए।
गोसाईंगंज क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव निवासी संतराम की बेटी गुंजन (6) और अंशु (11) बृहस्पतिवार को गांव में स्थित एक किराना स्टोर पर सामान लेने जा रही थीं। रास्ते में एक मकान की दीवार भरभराकर दोनों बहनों पर गिर पड़ी। आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें लेकर जयसिंहपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया। अंशु की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कुनैया पट्टी गांव की है। गांव निवासी रामचंदर वर्मा के कच्चे मकान की दीवार बृहस्पतिवार की शाम को बरसात के दौरान गिर गई । दीवार के नीचे रामचंदर की पत्नी अनीता वर्मा दब गई। लोगों ने मलबा हटाकर अनीता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एक अन्य हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के भरथीपुर गौरियान में हुआ। गांव में वर्षों पुराना एक महुआ का पेड़ बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जड़ से उखड़कर सजीर अली और सद्दाम अली के घर पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से सजीर अली (60) और उनकी बेटी नूरसबा (15) और सद्दाम घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है। पेड़ की चपेट में आने से सजीर अली के पशुशाला में बंधी एक गाय, एक भैंस और चार बकरियां भी घायल हो गई। चौथा हादसा दोस्तपुर क्षेत्र के धनऊपुर गांव की है। गांव के श्माम बहादुर की कच्ची दीवार बुधवार की रात पड़ोसी बासुदेव के पशुशाला पर गिर पड़ी। पशुशाला में बंधी एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय घायल हो गई।
विज्ञापन
पांचवी दुर्घटना मोतिगरपुर क्षेत्र के कैथवारा गांव की है। बुधवार की रात राम कलप प्रजापति की कच्ची दीवार गिर गई। उनके पड़ोसी सुभाष चंद्र प्रजापति के घर की कच्ची दीवार भी ढह गई। इससे दोनों घरों में रसोई में रखा गैस, फ्रिज व अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। इसी क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव के बब्बन धुरिया का कच्चा मकान भी गिर गया। मलबे में दबकर हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। इसी क्षेत्र के बागसराय गांव में नंदलाल माली का कच्चा घर गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। डींगुरपुर बनकेगांव में शीतला प्रजापति का कच्चा मकान ढहने से हजारों रुपये का सामान खराब हुआ है।