{"_id":"57e55ce24f1c1b4f5aa82a71","slug":"youth-murdered-in-heart-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का सूरज टॉकीज चौराहा शुक्रवार की अलसुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। साइकिल से पल्लेदारी करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बेखौफ अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। हत्या से आस-पास सन्नाटा पसर गया। एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर निवासी दलित संतोष उर्फ पप्पू (35) पुत्र छोटेलाल उर्फ गोलू पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे संतोष साइकिल से मंडी जाने के लिए घर से निकला था। संतोष घर से दो सौ मीटर दूर सूरज टॉकीज चौराहे के पास पहुंचा था कि पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली संतोष के पीठ में लगी और वह साइकिल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
संतोष के गिरते ही हमलावर उसके पास पहुंचे और उसके सीने पर असलहा सटाकर फिर गोली मारी। संतोष की मौत से आश्वस्त होने के बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना के वक्त सूरज टॉकीज चौराहे के आस-पास कई लोग मौजूद थे लेकिन सभी धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए। थोड़ी देर बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सीओ सिटी नवीना शुक्ला, कोतवाल आजाद केसरी, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। बाद में पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।