फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple booked for swindling 1.5 lakh rupees in the name of a solar agency

Hardoi News: सोलर एजेंसी के नाम पर डेढ़ लाख ठगे, दंपती पर प्राथमिकी

Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Couple booked for swindling 1.5 lakh rupees in the name of a solar agency
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहचारी गांव निवासी एक युवक से सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने न्यायालय में शिकायती पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कहचारी गांव निवासी राजू मौर्य ने बताया कि बेलहारी गांव के मुकेश कुमार सिंह ने उसे सोलर एजेंसी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके लिए फर्म बनवाने, जीएसटी पंजीकरण और सिक्योरिटी जमा कराने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के नाम पर तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा मुकेश की पत्नी प्रीति सिंह के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा गया। इसमें पेटीएम से 21,750 रुपये और आरटीजीएस के जरिए 88,800 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 39,450 रुपये नकद दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद दंपती टालमटोल करने लगे। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर भी रकम नहीं लौटाई गई। परेशान होकर राजू ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed