{"_id":"6ad3b9f8221dee04f803313c","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-bull-on-betwa-bridge-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146544-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेतवा पुल पर सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेतवा पुल पर सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सरीला। जालौन जिले के कदौरा से गैस सिलिंडर भरवाकर बाइक से घर लौट रहे युवक की शुक्रवार शाम बेतवा पुल पर सांड़ से टकराकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल हो गया। टक्कर में सांड की भी मौके पर मौत हो गई। घायल युवक को हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी गांव निवासी अभिषेक हरनाम उर्फ चिल्लू यादव (20) शुक्रवार को गांव के दोस्त हरि पुत्र लाखन सिंह (18) के साथ बाइक से जालौन के कदौरा गया था। दोनों गैस सिलिंडर भरवाकर शाम करीब साढ़े छह बजे गांव लौट रहे थे। कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेटा के पास बेतवा पुल पर बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जबकि सांड की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर मृत सांड को दफन कराया। हादसे में घायल अभिषेक को हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद हरि के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाइयों के नाम प्रेमनारायण और अक्षय कुमार हैं। परिवार में चार बहनें भी हैं। अभिषेक मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। वह अविवाहित था।