फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allegations of exploitation for 18 months under the pretext of marriage; commotion outside a hotel.

Hardoi News: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल शोषण का आरोप, होटल के बाहर हंगामा

Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Allegations of exploitation for 18 months under the pretext of marriage; commotion outside a hotel.
हरदोई। नेपाल के कंचनपुर जिले की रहने वाली एक विवाहिता ने पिहानी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। शुक्रवार रात होटल में शादी की बात पर विवाद के बाद शनिवार सुबह दोनों ने होटल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कंचनपुर जिला निवासी महिला ने बताया कि वह पांच साल से पति से अलग मायके में रह रही है। उसकी छह साल की बेटी भी है। करीब डेढ़ साल पहले सिर में चोट लगने पर वह इलाज के लिए पलिया आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल संचालक के दोस्त पिहानी निवासी युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाए। उसने अपनी उंगली काटकर निकले खून से महिला की मांग भी भरी थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। महिला का नेपाल से हरदोई आना-जाना शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि औपचारिक शादी की बात करने पर युवक और उसकी बहन ने हिंदू होने का ताना देकर शादी से इन्कार कर दिया। परिजन ने भी शादी से मना कर दिया। महिला 15 अक्तूबर को नेपाल से हरदोई आई थी। शुक्रवार रात युवक उसे शहर के एक होटल में ले गया यहां शादी की बात पर दोनों में विवाद और मारपीट हुई। शनिवार सुबह हंगामे के दौरान भीड़ जुट गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दोनों पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed