फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special inspection drive to be conducted for vehicles without HSRP

Fatehabad News: एचएसआरपी के बिना वाहनों पर चलेगा विशेष जांच अभियान

Sat, 17 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Special inspection drive to be conducted for vehicles without HSRP
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर।
फतेहाबाद। जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 17 अक्तूबर तक 7064 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने वाहन मालिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वाहनों पर स्पष्ट और निर्धारित मानकों वाली नंबर प्लेट होना जरूरी है। इससे वाहन की पहचान करने में मदद मिलती है और वाहन चोरी या अन्य आपराधिक मामलों की जांच में भी आसानी रहती है।
विज्ञापन

नंबर प्लेट पर गलत फॉन्ट का इस्तेमाल करना, अनधिकृत डिजाइन लगाना या प्लेट को ढकने के लिए ऐसी सामग्री का उपयोग करना जिससे नंबर स्पष्ट दिखाई न दे नियमों का उल्लंघन है। धुंधली या ढकी हुई नंबर प्लेट मिलने पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर 625 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed