फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Driver of a truck dies after colliding with another truck parked on the highway

Rewari News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराए दूसरे ट्रक के चालक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Driver of a truck dies after colliding with another truck parked on the highway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार को तड़के तीन बजे धारूहेड़ा में जंगल बेबलर के सामने सड़क किनारे पहले से खड़े रोड़ियों से भरे ट्रक में पीछे से एल्यूमीनियम प्लेटों से लदा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में एल्यूमीनियम से लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक राजस्थान के अजमेर निवासी अर्जुन (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

एल्यूमीनियम प्लेटों से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। यह ट्रक तड़के 3 बजे धारूहेड़ा में जंगल बेबलर के सामने पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े रोड़ियों से भरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एल्यूमीनियम प्लेट से लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रोड़ियों से भरे ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे यह ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एल्यूमीनियम प्लेट से भरे ट्रक की बॉडी कटवाकर चालक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सत्येंद्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोड़ियों से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। हादसे के बाद उस ट्रक का चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी पहचान और जानकारी जुटाने में जुटी है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
9 अक्तूबर 2026 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास दो ट्रॉलों की भिड़ंत के बाद एक ट्रॉले में आग लग गई थी। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के कारण हाईवे पर 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा था।
11 जुलाई 2026 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावरियां होटल के पास पीछे से डंपर से टकराए कैंटर में लगी थी आग। चालक ने कूदकर बचाई थी जान।
7 अक्तूबर 2026 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे नाले के पास बने डिवाइडर से टकरा गया। इसमें चालक की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
23 सितंबर 2024 : दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर धारूहेड़ा में कापड़ीवास फ्लाईओवर पर डंपर का टायर फटने से पीछे से आ रहे चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो वाहन चालकों के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया था। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई थी।

12 दिसंबर 2024 : एनएच-48 पर धारूहेड़ा के पास ट्रक की टक्कर से एक निजी कंपनी के मैनेजर 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed