{"_id":"57ebfa1d4f1c1b8574573ce5","slug":"students-ransack-bus-driver-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठाने से मना करने पर छात्रों ने चालक को पीटा, बस तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैठाने से मना करने पर छात्रों ने चालक को पीटा, बस तोड़ी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रों पर केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की आजमगढ़ डिपो की नॉन स्टॉप बस पर बैठाने से मना करने पर उपद्रवी छात्रों ने चालक की पिटाई कर दी। छात्रों ने चालक को बेल्ट और लात-घूसों से जमकर पीटा। बस पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ डाले। एआरएम के आदेश पर चालक दूसरी बस पर यात्रियों को शिफ्ट कर बस को वापस आजमगढ़ लेकर चला गया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम की आजमगढ़ डिपो की नॉन स्टॉप बस संख्या यूपी 30 एटी 1865 को चालक राम प्रकाश पांडेय पुत्र जगन्नाथ पांडेय निवासी खुजिया मुबारकपुर और परिचालक राम विनय यादव पुत्र राम जतन निवासी बूढनपुर जिला आजमगढ़ बुधवार की सुबह निकले थे। बस कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरुवारीपुर के पास पहुंची थी तभी कुछ छात्रों ने बस को रोकवा लिया। चालक ने छात्रों को बताया कि बस नॉन स्टाप सेवा की है तभी एक बाइक पर सवार तीन छात्र भी वहां पहुंच गए और चालक को बेल्ट व लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। छात्रों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे उसका शीशा टूट गया।
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री बस से नीचे उतरकर दूर जा खड़े हुए। हमलावरों के जाने के बाद चालक बस में सवार यात्रियों को लेकर मोतिगरपुर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। चालक ने घटना से आजमगढ़ जिले के एआरएम को अवगत कराया। एआरएम के आदेश पर चालक व परिचालक ने सभी यात्रियों को दूसरी बस पर बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। चालक की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन