Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of a knife attack on an official

Haridwar News: सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमले का आरोप

Tue, 24 Nov 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Accusation of a knife attack on an official
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में युवती के प्रेम विवाह को लेकर बुलाई गई पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि बैठक से वापस लौट रहे सहायक समाज कल्याण अधिकारी को कुछ लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। एक युवक ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। बचाव करने पर चाकू उसके दाएं कंधे के ऊपर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कामेश निवासी शिवगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल विकासखंड में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है। 20 से 24 नवंबर तक छुट्टी पर घर आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि परिवार का अभिषेक गांव की एक युवती को लेकर चला गया था।
विज्ञापन

दोनों ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा का आदेश भी प्राप्त कर लिया था। आरोप है कि 22 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के खूब सिंह, अजीत और राधेश्याम उनके घर पहुंचे और गांव में होने वाली बैठक में चलने का दबाव बनाया। इसके बाद उन्हें बरगद के पेड़ के नीचे आयोजित बैठक में ले जाया गया। वहां धर्मेंद्र, अमरपाल, वेदपाल राणा, विनय व अंकुश समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का माहौल तनावपूर्ण देखकर वह यह कहते हुए घर लौटने लगे कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आरोप है कि तभी अंकुश ने उन्हें पकड़ लिया और धर्मेंद्र, अमरपाल व वेदपाल ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। वेदपाल के कहने पर विनय ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार करने का प्रयास किया, बचाव करने पर चाकू दाएं कंधे के ऊपर लग गया।

सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के पास स्थित रोहित के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार किया गया। इसके बाद 23 नवंबर को तहरीर दी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed