{"_id":"576d658f4f1c1b5055b48c29","slug":"pradhan-representative-was-killed-by-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध पर दोस्त ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध संबंध पर दोस्त ने की थी हत्या
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व हुई महिला प्रधान के प्रतिनिधि की हत्या दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन रजपालगंज की ऊषा भारती पत्नी अंश बहादुर ग्राम प्रधान हैं। ऊषा का देवर अमर बहादुर उर्फ पिंटू (30) पुत्र सेतूराम प्रतिनिधि के रूप में उनके कामकाज को देखता था। बीते मंगलवार की रात अमर बहादुर की घर के बाहर बरामदे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई अंश बहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने हत्या के खुलासे के लिए एएसपी विनय सिंह, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान और जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी विनेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी क्रम में पुलिस ने जांच के दौरान मैधन गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय उर्फ गाटे पंडित पुत्र नरसिंह नरायन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश ने बताया कि वह अमर बहादुर का दोस्त था। अमर बहादुर का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। कई बार उसने अमर बहादुर को मना भी किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन