फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Husband of Former Pradhan murdered.

पूर्व प्रधान के पति को गोलियों से भूना

Fri, 04 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

चांदा (सुल्तानपुर)। ईंट भट्ठे पर बैठे पूर्व प्रधानपति को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। ताबड़तोड़ की गई फायरिंग में पूर्व प्रधानपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने लंभुआ कोतवाली के एसएसआई, एक सिपाही व चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इन पुलिस कर्मियों को फंसा देख अन्य सिपाही भाग खड़े हुए। स्थिति संभालने में पुलिस को करीब दो घंटे का वक्त लग गया। तनावपूर्ण शांति के बीच कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के सिघौली निवासी रमाकांत मौर्य (48) पुत्र राम प्यारे मौर्य ईंट भट्ठा का कारोबार करते हैं। पूर्व में रमाकांत मौर्य की पत्नी विमला देवी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। शुक्रवार को करीब पौने तीन बजे रमाकांत सोनावां स्थित ईंट भट्ठे के बाहर बने छप्पर के नीचे बैठे थे। तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच गए। जब तक रमाकांत कुछ समझते दोनों युवकों ने ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से भट्ठे पर भगदड़ मच गई। रमाकांत की मौत की पुष्टि होने के बाद ही दोनों युवक घटना स्थल से फरार हुए। पूर्व प्रधानपति की हत्या की सूचना जैसे ही सिंघौली पहुंची ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भट्ठे पर पहुंच गए। ग्रामीण शव लेकर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालू का पुरवा मोड़ के पास पहुंचे और सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचे लंभुआ कोतवाली के एसएसआई रामचंद्र चौधरी, सिपाही राजेश कुमार सिंह व चालक विजय की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम लंभुआ दिनेश कुमार को भी भागना पड़ा। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन




 ग्रामीणों ने लंभुआ कोतवाली पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। वायरलेस सेट पर पुलिस कर्मियों ने स्थिति बेकाबू होने की सूचना पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह को दी। एसपी ने खुद स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गईं। एसपी ने आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया। तब जाकर लोग शांत हुए। ग्रामीण पूर्व प्रधानपति का शव लेकर सिंघौली चले गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पाकर डीएम अदिति सिंह भी पीड़ित के गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed