{"_id":"59b2cb3a4f1c1be77f8b51be","slug":"headmistress-beaten-up-in-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास रूम में घुसकर प्रधानाध्यापिका को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लास रूम में घुसकर प्रधानाध्यापिका को पीटा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बच्चों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह बच्चों को क्लास रूम में पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका पर एक युवक ने हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे दो अन्य शिक्षकों ने आरोपी को पकड़ा तो वह धक्का देकर फरार हो गया। पीड़ित प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दूबेपुर ब्लॉक के पीपरपुर थाना क्षेत्र में बिसानी नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय है।
विद्यालय में ललिता यादव प्रधानाध्यापिका हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वे क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रही थीं तभी बिसानी नारायनपुर का ही हरिश्चंद्र श्रीवास्तव विद्यालय पहुंचा। हरिश्चंद्र सीधे प्रधानाध्यापिका के क्लास रूम में पहुंचा और उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। ललिता ने इसका विरोध किया तो हरिश्चंद्र ने उनकी पिटाई कर दी। बच्चों के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिका नम्रता सिंह व नवीन शर्मा भी वहां पहुंच गए और आरोपी हरिश्चंद्र को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस बीच हरिश्चंद्र दोनों शिक्षकों व प्रधानाध्यापिका को धक्का देकर फरार हो गया। प्रधानाध्यापिका की पिटाई से बच्चों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। प्रधानाध्यापिका पर हुए हमले की सूचना पाते ही ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पीड़ित प्रधानाध्यापिका पीपरपुर थाने पहुंची और एसओ डीके सिंह को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन