{"_id":"58c971934f1c1b4f7d32a3f2","slug":"family-plung-in-greif-after-7-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात मौतों से ईंट-भट्ठे पर सन्नाटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सात मौतों से ईंट-भट्ठे पर सन्नाटा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
घरों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में सात मौतों के बाद ईंट भट्ठे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कुड़वार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थित मुस्कान ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवारों के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी साबित हुआ। हसनपुर से मंगलवार की सुबह मजदूर परिवार की दो टोलियां निजी वाहन से दर्शन करने के लिए अयोध्या गई थीं।
विज्ञापन
पहली टोली ईंट भट्ठा संचालक से अनुमति लेकर गई थी जबकि दूसरी टोली दोपहर बगैर किसी को सूचना दिए निजी जीप से अयोध्या के लिए निकली थी। दूसरी टोली में बबिता (28) अपने पति अमरदास (32), बड़े पुत्र बबुआ (4) व छोटे बेटे के साथ अयोध्या गई थीं। उनके साथ उसी जीप पर टोली की हेमलता (25) पत्नी नेतराम, शत्रुघ्न (32) व उनकी पत्नी राधिका (30), राज (21) पुत्र राम मिलन व एक अज्ञात समेत 22 लोग दर्शन के लिए अयोध्या गए थे। अयोध्या से दर्शन-पूजन के बाद सभी जीप से वापस हसनपुर आने के लिए निकले थे। पूरा कलंदर थाने के पास उनकी जीप ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में छत्तीसगढ़ की बबिता, अमरदास, बबुआ, हेमलता, राधिका, राज व एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में शत्रुघ्न, केतन, नेतराम, किरन व दो बच्चे समेत 15 लोगों का उपचार जिला अस्पताल फैजाबाद में चल रहा है। ईंट भट्ठे पर जब दुर्घटना की सूचना आई तो अन्य मजदूर परिवारों में मातम छा गया। इनसेट
विज्ञापन