फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against manager and cashiers of Canara Bank

केनरा बैंक के मैनेजर व कैशियर पर केस

Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
Amar ujala Bureaui
Amar ujala Bureaui Updated Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against manager and cashiers of Canara Bank
धोखाधड़ी कर खाताधारक के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकालने के मामले में कोर्ट ने बैंक प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला केनरा बैंक की जयसिंहपुर शाखा से जुड़ा है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चोपई का पुरवा मौजा बझना निवासी रमेश पाल ने केनरा बैंक की जयसिंहपुर शाखा के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। रमेश पाल का कहना है कि उसके खाते में बीते 30 अप्रैल को 1 लाख 67 हजार 826 रुपये थे। बीते चार मई को पासबुक पर एंट्री कराने के लिए शाखा गया था।
विज्ञापन


एंट्री होने पर पता चला कि दो बार खाते से फर्जी विड्राल के सहारे 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित के अधिवक्ता सुभाष पांडेय की बहस सुनने के बाद एसीजेएम चतुर्थ मनीष निगम ने केनरा बैंक के मैनेजर व कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed