फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लूट का खुलासा

लूट का खुलासा

Tue, 16 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
लूट का खुलासा
महिला से लूटपाट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। 14 दिन पूर्व मोतिगरपुर में महिला से हुई लूटपाट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। लूट में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन दिन पूर्व पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा आरोपी थाने से ही फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा गांव निवासी प्रदीप सिंह की पत्नी ऊषा 26 सितंबर की सुबह पड़ोसी शेर बहादुर के साथ बाजार गई थीं। लौटते समय उद्यान विभाग के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाश असलहे के बल पर ऊषा से 10 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में ऊषा से हुई लूट में शुभम सिंह निवासी मलिकपुर, ओमप्रकाश निषाद निवासी डींगुरपुर, रानू व एक अन्य का नाम प्रकाश में आया था। ओमप्रकाश निषाद को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार कर पुलिस मोतिगरपुर थाने पहुंची थी। मगर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह थाने से ही भाग गया था। पुलिस टीम ओमप्रकाश के साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को थानाध्यक्ष शिवबालक को सूचना मिली कि लूट में शामिल शुभम सिंह मलिकपुर गांव के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो ऊषा से लूटे गए 10 हजार रुपये में 940 रुपये बरामद हुए हैं। शेष रकम व सोने की चेन फरार चल रहे अन्य आरोपियों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed