{"_id":"5967a7504f1c1b52758b463a","slug":"51499965264-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में पति समेत
तीन को 10 वर्ष की कैद
क्रासर
कमरौली थाने के जाफरगंज से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। दहेज हत्या के मामले में एडीजे द्वितीय नासिर अहमद ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति, सास व ससुर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को छह-छह हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामला अमेठी जिले के कमरौली थाने के जाफरगंज गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी मो. अयूब के पुत्र मो. कयूम की शादी 17 जून 2008 को कुड़वार थाने के कस्बा कुड़वार निवासी अब्दुल रशीद की पुत्री रोशनजहां के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये नकदी की मांग को लेकर ससुरालीजन रोशनजहां को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आठ अगस्त 2010 को ससुरालीजनों ने रोशनजहां को जलाकर मार डाला था। पुलिस ने मृतका के पिता अब्दुल रशीद की तहरीर पर आरोपियों पति मो. कयूम, ससुर मो. अयूब, सास समीरुलनिशां उर्फ बुग्गा व देवर सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने आरोपियों पति मो. कयूम, ससुर मो. अयूब व सास समीरुलनिशां उर्फ बुग्गा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी जबकि देवर सोनू का नाम विवेचना में निकाल दिया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल तारकेश्वर सिंह व अधिवक्ता अजीर्जुरहमान ने घटना को साबित करने के लिए सात गवाहों को कोर्ट में पेश किया। बृहस्पतिवार को एडीजे द्वितीय नासिर अहमद ने आरोपियों पति मो. कयूम, ससुर मो. अयूब व सास समीरुलनिशां उर्फ बुग्गा को दोषी मानते हुए 10 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को छह-छह हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है।