{"_id":"5c4608aebdec2273a74cf3ee","slug":"121548093614-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म
अमेठी। एक किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर उसे नहर के पास फेंक कर फरार हो गए। किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जामों पुलिस नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार शाम खेत जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहम्मद जिवराइल व विकास ने किशोरी को बाइक से अगवा कर लिया। युवकों ने करीब सात किलोमीटर दूर ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर उसे शारदा सहायक नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने किशोरी को देखा तो सूचना यूपी 100 को दी।
पुलिस ने किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां होश में आने पर उसने पुलिस से आपबीती सुनाई। जामों थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मोहम्मद जिवराइल निवासी पूरे बाबा और विकास के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।