Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun robbery Case three arrested within 24 hours for Rs 14 lakh daylight robbery four others on the run

देहरादून: राजधानी में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में शामिल चार अन्य की तलाश

Mon, 09 Nov 2026 02:30 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 09 Nov 2026 02:30 PM IST
सार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है

विज्ञापन
Dehradun robbery Case three arrested within 24 hours for Rs 14 lakh daylight robbery four others on the run
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। लूट की साजिश पीड़ित के परिचित के जरिए मिली नकदी की जानकारी के आधार पर रची गई थी। पुलिस अब वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरिपुर कलां निवासी राजेश कुमार सोनी सात नवंबर को प्लॉट का सौदा करने के सिलसिले में देहरादून आए थे। उन्होंने अपने परिचित दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लिए थे। इसके बाद वह दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ वाहन से इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक्टिवा और बाइक पर सवार चार-पांच युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और वाहन की पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


राजेश की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश की गई। इसके बाद पुलिस ने सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को अल्का डेयरी से मेहूंवाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचित से मिली थी नकदी की जानकारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनेश तिवारी उनका परिचित था। उन्हें जानकारी मिली थी कि वह प्लॉट के सौदे के सिलसिले में भारी नकदी लेकर कुछ लोगों से मिलने जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। सात नवंबर को इंद्रेश अस्पताल के पास राजेश और उनके साथियों के साथ मारपीट कर 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष रकम और वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढे़ं...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

गिरफ्तार आरोपी

1. सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी (27), निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर।
2. जसमीत सिंह (18), निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर।
3. शक्ति सिंह (47), निवासी राजपुर रोड, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed