Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar hajipur industrial police station husband shot wife dead kitchen diwali night vaishali News

बिहार: दीपावली की रात पत्नी के सिर में मारी गोली, बेटा नहीं होने को लेकर तीन महीने से चल रहा था विवाद

Mon, 09 Nov 2026 02:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 02:30 PM IST
सार

बिहार के वैशाली में दीपावली की रात पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर की है। बताया जा रहा है कि बेटा नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Bihar hajipur industrial police station husband shot wife dead kitchen diwali night vaishali News
पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में

विस्तार

वैशाली जिले में दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी और पटाखों की आवाज से गूंज रहा था, उसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर में एक घर में मातम छा गया। पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के सिर में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

मृतका की पहचान राकेश कुमार की पत्नी नीलू सिंह (48) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती की एक बेटी है। बेटा नहीं होने को लेकर पति लंबे समय से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच करीब तीन महीने से लगातार विवाद चल रहा था। घर में आए दिन कलह होती थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

किचन में हुई वारदात
दीपावली की रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सिर में लगी। गोली लगते ही महिला किचन में गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची
सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पति पर बेटा नहीं होने के कारण लगातार प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

क्या बोले थाना प्रभारी
इस संबंध में औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed