फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

पेड़ से लटकी मिली युवती ने की थी आत्महत्या

Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
अमेठी। चार दिन पूर्व स्थानीय थाने के बाबूपुर गांव में पेड़ से लटके मिले युवती के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया कि युवती की मां ने जिस युवक पर हत्या का केस दर्ज कराया था उसने युवती की हत्या नहीं की। पुलिस का कहना था कि मामले में कई अहम सबूत मिलने के बाद युवक पर दर्ज हत्या के केस को मिनिमाइज कर दिया गया है। दर्ज मामले की विवेचना अब महज आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप तक केंद्रित रहेगी।
विज्ञापन

पिछले चार जनवरी की दोपहर स्थानीय थाने के बाबूपुर गांव में एक 24-25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बाग में स्थित आम के पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा था। उसी दिन देर शाम अस्पताल पहुंची थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवती को अपनी पुत्री बताते हुए अन्नी बैजल के रहने वाले युवक मो. अफसर पर अपनी पुत्री को ले जाने और फिर हत्या कर आम के पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मंगलवार को एएसपी दयाराम व सीओ अर्पित कपूर की मौजूदगी में घटना का खुलासा करते हुए गौरीगंज पुलिस ने दावा किया कि युवक ने युवती की हत्या नहीं की। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद दर्ज केस में हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने आरोपी युवक को मंगलवार सुबह टिकरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार करने की बात कही। एएसपी ने कहा कि युवक का चालान न्यायालय भेजा गया है। मामले की त्वरित विवेचना कर चार्जशीट भी अदालत भेजी जाएगी। पुलिस भले ही युवक की गिरफ्तारी मंगलवार को होने का दावा करे लेकिन सूत्र बताते हैं कि उसकी गिरफ्तारी पांच जनवरी को ही हो गई थी। तीन दिन तक चली जोड़-तोड़ के बाद मंगलवार को मामले का खुलासा किया गया। हालांकि एएसपी ने साफ किया कि युवक मंगलवार को ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed