{"_id":"60b124a18ebc3e78c2721f1d","slug":"covid-vaccination-will-be-done-in-42-villages-of-14-blocks-today-sultanpur-news-lko5799723113","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ब्लॉक के 42 गांवों में आज होगा कोरोना का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ब्लॉक के 42 गांवों में आज होगा कोरोना का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन वैक्सीनेशन के लिए 14 विकास खंड के 42 गांव चयनित किए गए हैं।
टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार से ही पूरी ताकत झोंक दी है। निगरानी टीम के साथ प्रचार वाहनों से दिन भर चिह्नित गांवों में लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति लोगों का भ्रम दूर करके वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
सीडीओ ने प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायतों का रोस्टर तैयार करवाया है। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान में पहले दिन 14 विकास खंडों की 42 ग्राम पंचायतों में कोरोना टीकाकरण कराया जाएगा।
टीकाकरण के लिए प्रत्येक विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। ग्रामीणों का भ्रम दूर करने के लिए प्रशासन ने पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों के नामित लोगों की चिह्नित गांवों में शुक्रवार को सक्रिय किया गया।
चिह्नित गांवों में प्रचार वाहनों के साथ टीमें टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि सुबह चिह्नित गांवों में स्वास्थ्य टीम के साथ पंचायतराज विभाग समेत अन्य नामित कर्मियों की टीम पहुंचेंगी। टीम के सदस्य टीकाकरण स्थल पर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए लाएंगे।
टीकाकरण के लिए ब्लॉकों के चिह्नित गांव
प्रशासन की ओर से चिह्नित गांव में विकास खंड अखंडनगर का कैथी जलालपुर, बेलवाई माधवपुर, पसियापारा। ब्लॉक भदैंया का सौराई, जद्दोपुर व अभियाकलां है।
दूबेपुर का दिखौली, उतरदहा, पैगापुर, ब्लॉक धनपतगंज का समरथपुर, सेमरौना, कोरों, ब्लॉक बल्दीराय का हैहनाकलां, बहुरावां, नंदरई, ब्लॉक कुड़वार का सोहगौली, निरसहिया, बसंतपुर तिवारीपुर, ब्लॉक करौंदीकलां का नागनाथपुर हसरो, बांगरकलां, व समुदा गांव चयनित है।
इसी तरह ब्लॉक लंभुआ का नूरमपट्टी, भिटौरा, नारायनपुर, ब्लॉक पीपीकमैचा का शिवपुर, सोनावां, बनभोकार, ब्लॉक जयसिंहपुर का महमूदपुर लखनपुर, सेवतरी, सबई, ब्लॉक कूरेभार का सिद्धि गनेशपुर, खरसोमा, पलिया, ब्लॉक मोतिगरपुर का आलापुर, डड़वाकलां, मुड़हा, ब्लॉक कादीपुर का अंदारायपुर, अल्देमऊ नूरपुर, कोटिया, ब्लॉक दोस्तपुर का पलियागोलपुर, तिंदौली व खालिसपुर डींगुर ग्राम पंचायत में शनिवार को कोरोना का टीकाकरण होगा।