फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Central School in Amethi Soon

गौरीगंज के कौहार में  खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Central School in Amethi Soon
स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विद्यालय संगठन अमेठी जिला मुख्यालय के नजदीक कौहार में नया केंद्रीय विद्यालय खोलेगा। इसके लिए आठ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से  तिलोई तहसील के खालिसपुर गांव में चिह्नित साढ़े छह एकड़ जमीन को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन



केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त प्रशासन जीके श्रीवास्तव ने डीएम को लिखे पत्र में वर्ष 2015 में जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तावित साढ़े छह एकड़ जमीन को यह कहते हुए खारिज किया है कि तिलोई तहसील का खालिसपुर गांव जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


साथ ही जमीन भी आठ एकड़ से कम है। केंद्रीय विद्यालय के लिए नई प्रस्तावित जमीन कौहार में है, जो जिला मुख्यालय से बमुश्किल 10 किलोमीटर की दूरी पर है। सहायक आयुक्त ने जिलाधिकारी से जमीन की नाप-जोख कर विवरण वाराणसी स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त को भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed