{"_id":"5e8b4eb08ebc3e76b14a453b","slug":"boundary-sealed-police-stationed-sultanpur-news-lko5167108172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड-19 को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच सोमवार को जिले की सीमाएं पूर्णत: सील रहीं। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग कर लोगों की सघन जांच की। लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया।
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के मद्देनजर सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील करने का आदेश मातहतों को दिया था।
इसी क्रम में जिले की कूरेभार, चांदा, अखंडनगर, करौंदीकलां, धम्मौर, प्रतापगंज, बल्दीराय, हलियापुर और मोतिगरपुर क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी। इस बीच जो लोग भी कार अथवा दो पहिया वाहनों से सड़कों पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी सघन जांच की। जांच के दौरान जो लोग दवा लेने अथवा किसी बीमार को लेकर अस्पताल जा रहे थे उन्हें पुलिस कर्मियों ने जाने दिया, लेकिन बेवजह सड़क पर मिले उन्हें हिदायत देकर वापस भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने शिवहरी मीणा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। घर-परिवार, समाज और देश के लिए अपने घरों पर ही रहें।