{"_id":"5755a7ac4f1c1b0b1d9c54be","slug":"bjp-protest-against-mathura-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराकांड के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराकांड के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई
Amarujala Bureau
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश संगठन के निर्देश पर मथुरा कांड के खिलाफ सोमवार को भाजपाई सड़क पर उतर पड़े। भाजपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया तथा राज्यपाल से सूबे की सरकार बर्खास्त करने की मांग की। घटना की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
सुबह पार्टी कार्यालय से मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में निकले भाजपाइयों ने मथुराकांड को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। मथुरा कांड को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सूबे में जंगलराज कायम हो गया है। घटना के मुख्य कारक राम वृक्ष यादव को प्रदेश सरकार के एक कद्दावर मंत्री का आशीर्वाद प्राप्त था।
विज्ञापन
मथुरा का जिला प्रशासन स्थिति को लेकर साल भर से सूचना सीएम कार्यालय भेजता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राज्यपाल से सूबे की सरकार बर्खास्त करने एवं घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मथुराकांड सूबे में गुंडाराज का जीता जागता सुबूत है। प्रदेश की जनता सपा सरकार से तंग हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीएम राम यज्ञ मिश्र को दिया। ज्ञापन में भाजपाइयों ने घटना पर कई सवाल उठाए हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री रामचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह, डॉ. सीताशरण, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी, सतपाल बग्गा, अजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।