फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Akhilesh sacrificed his life in Kupwara

Sultanpur News: कुपवाड़ा में बलिदान हुए अखिलेश

Wed, 08 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh sacrificed his life in Kupwara
बंधुआकला। कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा के दौरान सर्च ऑपरेशन में गोली लगने से गत 28 मार्च को पूरे वैशी मंझना निवासी नायक अखिलेश शुक्ल (28) घायल हो गए थे। बुधवार सुबह दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


पिता सेवानिवृत्त सैनिक राधेकृष्ण ने बताया कि अखिलेश करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कुछ दिनों पहले उनकी पोस्टिंग कुपवाड़ा में हुई थी। वहां पर वह नायक पद पर तैनात थे। सैनिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को कुपवाड़ा में ही एक सर्च ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उन्हें दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। अखिलेश की बड़ी बहन प्रियंका दिल्ली पुलिस में है। छोटी बहन शिवानी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। माता सीमा गृहिणी हैं। पिता राधेकृष्ण फौज से सेवानिवृत्त होकर गांव में खेती-बाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से जारी अखिलेश शुक्ल का बलिदान संबंधी पत्र मिला है। पैतृक गांव में शव पहुंचने पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed