फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Religion will survive only if the country survives: Sanjay Singh

देश रहेगा तभी धर्म रहेगा: संजय सिंह

Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Religion will survive only if the country survives: Sanjay Singh
 शहीद वीर अब्दुल हमीद की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा स
सुल्तानपुर। शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में बृहस्पतिवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि इंसानियत और देश सबसे बड़ा धर्म है। देश और धर्म में से किसी एक को चुनना पड़े तो वह सबसे पहले देश को चुनेंगे। क्योंकि देश रहेगा, तभी धर्म रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी धर्म प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हैं। जाति, धर्म और अगड़े-पिछड़े के भेद से ऊपर उठकर सेवा का धर्म अपनाने की जरूरत है। शहीद वीर अब्दुल हमीद संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम से पहले सीआरपीएफ जवानों की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में साहित्यकार कमल नयन पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. सुधाकर सिंह, समाजसेवी करतार केशव यादव, वरुण मिश्र और शकील अहमद ने वीर अब्दुल हमीद के जीवन और उनके शौर्य पर विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी के सामाजिक कार्यों को भी याद किया गया।
विज्ञापन

विद्यालयी बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्था अध्यक्ष सरफराज अहमद ने सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। संचालन आयुष चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed