फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After her sick husband's death, the wife fell from the train and died

Sultanpur News: बीमार पति की मौत के बाद ट्रेन से गिरी पत्नी, तोड़ा दम

Sat, 07 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
After her sick husband's death, the wife fell from the train and died
भदैंया। कोतवाली देहात के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर पखरौली रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार देर रात श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के बक्सर जिले के इतरी, चुन्नी खाखड़ी निवासी नीतू उपाध्याय (35) के रूप में हुई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में उनके पति अजीत उपाध्याय (40) की लखनऊ, एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही पखरौली स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक कोच से महिला यात्री के गिरने की सूचना मिली। ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया। पुलिस ने महिला को मृत अवस्था में पाया।
विज्ञापन

मृतका नीतू के ससुर बृजनंदन ने बताया कि उनके पुत्र अजीत किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अजीत की मौत हो गई। परिवार के कुछ सदस्य एंबुलेंस से उनका शव लेकर घर के लिए रवाना हुए, जबकि नीतू अपनी बुआ सास विभा, जेठानी, ससुर व अपने पुत्र लड्डू गोपाल के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस से जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पखरौली स्टेशन के पास नीतू कोच के गेट के पास गईं और अचानक चलती ट्रेन से गिर पड़ी। चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका गया। कोतवाली देहात पुलिस ने आत्महत्या जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed