{"_id":"693475bacd80d8359d0ea730","slug":"admit-card-will-be-linked-to-aadhaar-watch-on-cheating-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-145795-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आधार से लिंक रहेगा प्रवेश पत्र, नकल पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आधार से लिंक रहेगा प्रवेश पत्र, नकल पर पहरा
Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली बार परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र को आधार नंबर से लिंक कर दिया है। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर दर्ज विवरण और परीक्षा केंद्र पर मौजूद परीक्षार्थी की पहचान का तुरंत मिलान हो सकेगा। जिससे दूसरे की जगह परीक्षा देने की कोशिशें लगभग समाप्त हो जाएंगी।
इस बार जिले के 104 प्रस्तावित केंद्रों पर 76,694 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 40,122 और इंटर मीडिएट के 36,572 परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी को इस नई व्यवस्था के तहत कड़ी पहचान प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तेजी से तैयारियां कर रहे हैं।
केंद्र निर्धारण, सीसीटीवी की कवरेज, संवेदनशील केंद्रों की पहचान, स्टाफ की तैनाती, मोबाइल प्रतिबंध और फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता सहित कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
वास्तविक पहचान करना होगा संभव
एडीआईओएस जटा शंकर ने बताया कि आधार लिंक व्यवस्था से परीक्षार्थियों की वास्तविक पहचान तुरंत जांचना संभव होगा। यदि किसी परीक्षार्थी का स्वरूप, फोटो या अन्य विवरण मेल नहीं खाते, तो केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।