फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Major accident in Sultanpur; dumper collides with motorcycle on highway; mother and daughter killed, uncle

यूपी: सुल्तानपुर में बड़ा हादसा, हाईवे पर डंपर की बाइक से टक्कर, मां-बेटी की मौत, चाचा-भतीजा घायल

Sat, 05 Sep 2026 10:04 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 10:04 AM IST
सार

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Major accident in Sultanpur; dumper collides with motorcycle on highway; mother and daughter killed, uncle
अस्तपाल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गोसाईगंज के बाबूगंज बाजार में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इनायतपुर निवासी अवधेश (40) शुक्रवार रात अपनी भाभी रेखा (32), भतीजी वर्षा (12) व भतीजे तेजस (10) के साथ बाइक से गुप्तागंज बाजार में जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए निकले थे। बाइक अवधेश चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन




मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार में पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने अवधेश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में रेखा और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल रेखा के पुत्र तेजस (10) और देवर अवधेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पर्व के दौरान हुए हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed