फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   action on sho furasatganj

एसएचओ फुरसतगंज पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
action on sho furasatganj
अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर इच्छा मृत्यु की मांग करने वाली दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसपी को मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने के साथ ही पीड़िता को धमकाने के आरोपी एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र की एक रेप पीड़िता सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिली थी। पीड़िता ने स्मृति से रोते हुए एसएचओ फुरसतगंज राजीव सिंह व सीओ तिलोई राजकुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता ने स्मृति से बताया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। उसकी पीड़ा को इस बात से भी समझा जा सकता है कि उसने स्मृति से न्याय नहीं मिलने पर मौत देने की मांग की थी। सोमवार को स्मृति से मिलने के बाद पीड़िता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम अरुण कुमार से मिली।
विज्ञापन

युवती की बात सुनकर डीएम ने सीओ तिलोई को फोन मिलाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। डीएम ने सीओ को उन्नाव की घटनाओं से सबक लेने को भी कहा। सीओ से बात करने के बाद डीएम ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग से कहा कि पीड़िता के मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने के साथ ही एसएचओ राजीव सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप पीड़िता के मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह न्याय पाने को लेकर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अफसरों से कई मर्तबा मिल चुकी है। डीएम ने बताया कि पीड़िता के मामले को लेकर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव भी एक बार पुलिस अफसरों को तलब कर चुकी हैं। डीएम ने कहा कि एसपी को पीड़िता के मामले की निष्पक्ष विवेचना करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed