{"_id":"595681224f1c1b7c0c8b4853","slug":"31498841378-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार प्रधान व तीन बीडीसी
के लिए आज पड़ेंगे वोट
क्रासर
उप चुनाव कराने पोलिंग पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पंचायत उप चुनाव में शनिवार को चार ग्राम प्रधान व तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। उप चुनाव कराने के लिए ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को रवाना कर दिया गया। शनिवार को सुबह सात बजे से वोट पड़ेंगे।
संपन्न कराए जा रहे पंचायत उप चुनाव में शनिवार को चार ग्राम प्रधानों एवं तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। कुड़वार विकास खंड के डोमनपुर में पांच, रामपुर में तीन व मनियारपुर में तीन व कूरेभार विकास खंड के अरवलकीरी करवत ग्राम पंचायत में प्रधान पद के पांच प्रत्याशी तकदीर आजमा रहे हैं। चार प्रधान पदों पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। बल्दीराय ब्लॉक के वार्ड संख्या 78, कुड़वार के वार्ड संख्या 46 व करौंदीकलां के वार्ड संख्या 47 में बीडीसी के लिए वोट पड़ेंगे। उप चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को संबंधित ब्लॉकों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर पुलिस लगाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह तोमर ने बताया कि उप चुनाव में शनिवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना तीन जुलाई को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। बताया कि चुुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं।