फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विद्युत तार व पोल चोरी में दर्ज होगी प्राथमिकी

विद्युत तार व पोल चोरी में दर्ज होगी प्राथमिकी

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विद्युत तार व पोल चोरी में दर्ज होगी प्राथमिकी
विद्युत तार व पोल चोरी में दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान थाना पीपरपुर के गांव नगरडीह निवासी प्रेमा देवी की ओर से विद्युत पोल व तार चोरी की शिकायत को गंभीरता से लिया। डीएम ने एक्सईएन को पत्र भेजकर तत्काल प्रकरण की जांच कराने के साथ तार व पोल चोरी करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। डीएम ने एक्सईएन को बंद विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया है।

पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरडीह निवासी प्रेमा देवी कई अन्य ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को डीएम योगेश कुमार के पास पहुंचीं। प्रेमा ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव के कुछ सरहंग उनके विद्युत कनेक्शन का केबल, विद्युत पोल व उस पर खींचा गया तार 30 जुलाई 2016 को उठा ले गए थे। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्सईएन विद्युत से मोबाइल पर बात करने के साथ ही एक पत्र भेजकर तत्काल प्रकरण की जांच कराने व मामला सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed