फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जागरूकता के लिए होगी लेखन प्रतियोगिता

जागरूकता के लिए होगी लेखन प्रतियोगिता

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता के लिए होगी लेखन प्रतियोगिता
रक्षाबंधन पर बहनें लिखेंगी भाइयों को पत्र
विज्ञापन

जागरूकता के लिए होगी लेखन प्रतियोगिता
जिला स्तर पर 10 छात्राएं होंगी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए सीडीओ ने नया फॉर्मूला अपनाया है। रक्षाबंधन के दिन बहनों की ओर से भाइयों को भावनात्मक पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राएं शामिल होेंगी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। जिला स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों को वाह्य प्रसाधन मुक्त करने के लिए विकास विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीडीओ अपूर्वा दुबे ने एक नई पहल शुरू की है। सीडीओ ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों की ओर से भाइयों को भावनात्मक पत्र लेखन प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए आईटीआई सभागार में सीडीओ ने डीपीआरओ, बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ तथा जिले के सभी बीईओ के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की। सीडीओ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में मौजूद अधिकारियों से उनकी राय भी जानी। सीडीओ ने लेखन प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास अधिकारियों को दी है। सभी बीईओ को कहा गया है कि वे ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पांच पत्र संकलित करेंगे। सभी ब्लॉकों से संकलित पत्रों का पांच अगस्त को जिला स्तर पर पुनर्मूल्यांकन कर 10 सर्वश्रेष्ठ पत्रों का चयन किया जाएगा। चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ पत्रों का चयन कर उन्हें लिखने वाली छात्राओं को डीएम योगेश कुमार सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed