फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कोटे की 45 रिक्त दुकान पर जल्द नियुक्त होंगे कोटेदार

कोटे की 45 रिक्त दुकान पर जल्द नियुक्त होंगे कोटेदार

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोटे की 45 रिक्त दुकान पर जल्द नियुक्त होंगे कोटेदार
45 रिक्त दुकान पर नियुक्त होंगे कोटेदार
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को जारी किया पत्र
सात दिन में बैठक बुलाकर चयन का आदेश
लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत जिले में रिक्त चल रही कोटे की 45 दुकानों पर जल्द ही कोटेदारों की नियुक्ति होगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम को रिक्त दुकानों की सूची के साथ ही सात दिन में गांव में खुली बैठक आयोजित कर कोटेदारों का चयन करने का आदेश दिया है। डेडलाइन में कोटेदारों का चयन नहीं होने या चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में चिह्नित अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को सरकारी दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए 604 कोटे की दुकानें संचालित होती हैं। पिछले दिनों हुए परिसीमन के बाद जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 23 नई दुकानें सृजित करते हुए नई व 22 पुरानी दुकानों के लिए कोटेदारों के चयन का आदेश दिया था। बावजूद इसके अब तक मुसाफिरखाना की 11 पुरानी सहित नवसृजित तीन, अमेठी तहसील की चार पुरानी सहित नवसृजित छह, तिलोई की एक पुरानी व एक नवसृजित तथा गौरीगंज तहसील की छह पुरानी सहित नवसृजित 13 दुकानों पर कोटेदारों के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कोटेदारों की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद नाराज डीएम योगेश कुमार ने सभी एसडीएम को रिक्त दुकानों की सूची के साथ पत्र जारी कर सात दिन में गांव में खुली बैठक आयोजित कर कोटेदारों का चयन करने का आदेश दिया है। डीएम ने डेडलाइन में रिक्त दुकानों पर कोटेदारों का चयन नहीं होने तथा चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी मिलने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed