फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to drowning in bondage

बंधी में डूबने से युवक की मौत

Mon, 12 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in bondage
सुकृत चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में स्थित बंधी में रविवार केे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर बंधी में भैसों को नहला रहा था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि सुजीत कुमार(15) पुत्र स्व रामेश्वर निवासी जड़ेंरूआ थाना करमा अपने मौसा मौसा महेंद्र यादव निवासी नागनार हरैया घर वर्तमान में रह रहा था। रविवार की दोपहर बाद सुजीत भैसों को लेकर बंधी में नहलाने के लिए चला गया। उसी दौरान वह एक भैंस के साथ गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बंधी से शव को निकाला। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव का पीएम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed