फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worshipped Mother Cow and fed her jaggery and bananas

Sonebhadra News: गौ माता की पूजा की, गुड़ और केले खिलाए

Sun, 20 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Worshipped Mother Cow and fed her jaggery and bananas
सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को गुड़ और केले भी खिलाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र में चारा, राशन और पोषण सामग्री की स्थिति देखी। सामग्री पर्याप्त मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, पर्याप्त चारा-पानी और पोषण की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। जल्द ही अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निराश्रित और छुट्टा घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने के निर्देश दिए। इन पशुओं को गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाएगा। इससे किसानों को फसलों की सुरक्षा में होने वाली परेशानी कम होगी। उन्होंने पशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed