फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work order issued to HCCL company for construction of Navodaya Vidyalaya building

नवोदय विद्यालय भवन निर्माण के लिए एचसीसीएल कंपनी को कार्यादेश जारी

Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Work order issued to HCCL company for construction of Navodaya Vidyalaya building
अनपरा। सिंगरौली जिले के रम्पा में बहुप्रतीक्षित नवोदय विद्यालय के निर्माण के लिए एचसीसीएल कंपनी को शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसे एक वर्ष में पूरा करना है। इसमें प्राचार्य, उपप्राचार्य कक्ष, 14 क्लास रूम, पांच प्रयोगशाला व लगभग 300 बच्चों हेतु छात्रावास आदि कार्य सम्मलित हैं।
विज्ञापन

सिंगरौली के विधायक राम लल्लू बैस व क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति के सदस्य एसके गौतम के प्रयास से मध्य प्रदेश शासन द्वारा माडा तहसील के ग्राम रम्पा में 8.1 हेक्टेयर जमीन आवंटित कर शासनादेश 28 सितम्बर को जारी कर दिया गया था। कलेक्टर सिंगरौली ने उक्त भूमि विद्यालय के नाम खसरा खतौनी में दर्ज करा दी थी। गत सत्र जुलाई में आईटीआई कॉलेज पचौर में अस्थायी परिसर उपलब्ध कराकर तत्कालीन कलेक्टर द्वारा कक्षाएं प्रारंभ करा दी गई। अब निर्माण कार्य एचसीसीएल को आवांटित किया गया है। एसके गौतम ने कहा कि जिले में नवोदय विद्यालय खुलने से मेधावियों को अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed