फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies due to electric wire falling on the road

Sonebhadra News: सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 17 May 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric wire falling on the road
सलखन। चोपन थाना अंतर्गत पटवध गांव में अमिला मोड़ के पास मंगलवार रात टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। देर रात शादी समारोह से लौटते समय घटना हुई। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पटवध निवासी वीरेंद्र जायसवाल की पत्नी मुन्नी देवी (45) घर से कुछ दूरी तक पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब दो बजे वह पैदल की घर आ रही थी। किसी वाहन से टकराकर बिजली का एलटी तार टूटकर सड़क पर गिरा था। गलती से महिला से उसका स्पर्श हो गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed