फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will get three days without medical leave

तीन दिन बिना मेडिकल ही मिलेगा अवकाश

Tue, 12 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल के कर्मचारी अब बीमारी की दशा में बिना मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए ही तीन दिन तक का चिकित्सा अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। पहले बिना मेडिकल, एक दिन का ही अवकाश मान्य था। सोमवार को एनसीएल के महाप्रबंधक कार्मिक, प्रशासन किशोर पाठक की ओर से नई व्यवस्था को लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन



एनसीएल की जिले में ककरी, बीना, कृष्णशिला, खड़िया परियेाजना संचालित है। वहीं सिंगरौली में जयंत, अमलोरी, झिंगुरदा, दुद्घीचुआ, निगाही, गोरबी ब्लाक बी कोल परियोजना स्थापित है। इसके अलावा जयंत में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत में एनसीएल की केंद्रीय कर्मशाला संचालित है। वहीं सिंगरौली में मुख्यालय है। बताते हैं कि यहां एनसीएल के करीब दस से बारह हजार (गैर अधिकारी वर्ग) कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके लिए बिना मेडिकल प्रस्तुत किए, एक दिन का ही चिकित्सा अवकाश मान्य था। सीटिया के क्षेत्रीय महामंत्री बीके पटेल आदि ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कर्मियों की मानें तो एनसीएल कोल इंडिया की पहली ऐसी अनुषंगी कंपनी है जहां बिना मेडिकल के तीन दिन तक का चिकित्सा अवकाश दिए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed