{"_id":"66748649a383e23d33009ee4","slug":"wife-beaten-to-death-with-sticks-on-suspicion-of-illicit-relationship-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-114485-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में बुधवार की रात अवैध संबंध के शक में पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
ग्रामीणाें ने गांव में ही छिपे हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बेलवादह गांव के केरवां टोला निवासी विश्राम बैगा बुधवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी सुनीता (35) से विवाद हो गया।
अवैध संबंधों का शक जताते हुए विश्राम ने पत्नी पर डंडे से कई प्रहार किए। उसे सिर में गंभीर चोट आई और लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो सुनीता मृत हाल में पड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। गांव के चौकीदार एवं ग्रामीणों ने गांव में पहाड़ी के पास छिपे आराेपी पति को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। एएसपी कालू सिंह, पिपरी सीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सुनीता के तीन लड़के और एक डेढ़ साल की बेटी है। घटना की सूचना पर सुनीता के मायके पक्ष से लोग मौके पर पहुंच गए थे।