फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   weather effect on crops

बेमौसम बारिश से फसल चौपट, किसान चिंतित

Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
weather effect on crops
सोनभद्र। जिले में शनिवार को हुई बेमौसम बारिश ने एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया। शाम ढलते लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। वहीं बारिश से खलिहान में रखा दलहनी व तिलहनी का फसल भींगने से किसान चिंतित है। उन्हे फसल नुकसान होने का डर सता रहा है। राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव के किसान ओमप्रकाश त्रिपाठी, तपेश्वर त्रिपाठी आदि किसानों का कहना है कि एक सप्ताह पहले बेमौसम बारिश के साथ ओला पडने से सरसो,तीसी, मसूर, अरहर का फसल छड़ गया। वहीं गेहूं की बारिश टूटकर जमीन पर पड़ गई है। छह दिनों तक मौसम साफ होने से किसान तैयार फसल की कटाई कर मड़ाई की तैयारी कर रहे थे कि शनिवार को एक बार फिर बेमौसम तेज बारिश हो गयी। खलिहान में रखा सरसो, तिसी, मसूर, अरहर की फसल भींग गयी। भींगने की वजह से फसल काला पडने लगा है। किसानों का कहना है कि फसल काला पडने से किसानों के उपज का उचित नहीं मूल्य नहीं मिल सकेगा। लगातार प्रकृति की मार रहे किसानों का कहना है कि इस बार खेती से लागत निकालना मुश्किल हो गया है। शनिवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया। सुबह और दोपहर में हुई बारिश ने एक बार फिर से ठंड का एहसास करा दिया है। मौसम बदलने से खास कर बच्चों व बूढ़ों को काफी दिक्कत हो रही है। सलखन, आसनडीह, रामगढ़, मधुपुर, केकरारी और घोरावल इलाके में भी तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई। सलखन क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। ओले पड़ने से खेत में खड़ी रबी की फसल टूट गयी। क्षेत्र के किसान रामचरित्र, रामजियावन, सुरेश आदि का कहना है कि इस बार रबी की फसल अच्छी थी। इससे किसानों को अच्छी आय होने की उम्मीद भी, लेकिन प्रकृति के आगे किसी का नहीं चलने वाला। बारिश की वजह से धान की फसल भी चौपट हो गयी थी। इससे किसान लागत तक नहीं निकाल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed