फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vitamin a

दो लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

Mon, 10 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vitamin a
राबर्ट्सगंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पीसीवी खुराक पिलाकर शुभारंभ करते वि? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विटामिन ए संपूरण अभियान तथा न्यूमोकॉकल कन्युमेट वैक्सीन (पीसीवी) का शुभारंभ सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबट्र्सगंज में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर की गई। विधायक ने लोगों से अपने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अवश्य पिलाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि अगस्त माह में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जिले भर में टीकाकरण सत्रों में एएनएम की ओर से विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जनपद में कुल 235692 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.रामकुंवर ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा उनमें रतौंधी, कुपोषण, निमोनिया आदि बीमारियां हो जाती है। बताया कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिकित्सालयों के पुनर्वास केंद्र में संदर्भित किया जाता है। बताया कि जन्म से छ: माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने तथा घरों में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रेमनाथ, डा.जेपी सिंह, डा.सूबेदार प्रसाद, मो.नसीम, संजय कुमार सिंह, आशुतोष दत्त मिश्रा, मनोज, धीरेन्द्र, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed